Uttar Pradesh

यूपी: आज CM योगी दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आएंगे , सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कान्हा के दर्शन के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मथुरा: आज से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दो दिन के दौरे पर हैं। वह यहां कान्हा के दर्शन के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें सीएम योगी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अध्यक्ष भी हैं।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन समेत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में भी शामिल होंगे।

जाने सीएम का कार्यक्रम
1- सोमवार को सीएम खेरिया हवाईअड्डे से सड़क मार्ग से शाम 7:15 बजे रामकृष्ण मिशन पहुंचेंगे।
2- रात 8:10 से 8:25 बजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे।
3- 8:40 बजे गोवर्धन होटल पहुंचकर चौ. लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे।
4- 8:55 बजे वेटरनेरी विवि स्थित वीआईपी गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
5- मंगलवार सुबह 8:15 से 8:30 तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन व पूजन करेंगे।
6- 8:45 से 9:15 बजे रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे।
7- 9:15 से 10:45 बजे तक उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
8- रमणरेती आश्रम स्थित हेलीपैड से 10:55 बजे हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:10 बजे बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे।
9- 11:15 बजे राधारानी मंदिर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होकर 11:25 बजे मंदिर पहुंचेंगे। जहां 11:40 बजे तक दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।
10- 11:50 बजे विनोद बाबा आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे।
11- 12:20 बजे लखनऊ खेरिया हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरकर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सात जून को दोपहर 12.45 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट हेलिकाप्टर द्वारा पहुंचेंगे। पांच मिनट के बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top