India

आरएसएस: अलग-अलग भाषाओं में विदेशी नंबर से भेजे गए मैसेज से RSS के लखनऊ समेत छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

आरएसएस कार्यलय: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यलयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर दी है। धमकी अलग-अलग भाषा में दी गई है। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

इस मामले में लखनऊ पुलिस ने बताया कि, तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ और उन्नाव में आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके संबंध में मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस संदेश भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल व क्राइम ब्रांच की मदद ले रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को राजधानी में अलीगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। धमकी भरे यह संदेश सोशल मीडिया पर अलीगंज के रहने वाले डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को भेजे गए। मैसेज में लखनऊ, नवाबगंज (उन्नाव) के अलावा कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने के लिए लिखा था।

अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ ने बताया कि वे सुल्तानपुर स्थित एक महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वे अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित संघ के दफ्तर से भी जुड़े हैं और पुराने स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top