India

जम्मू-कश्मीर : आज आई.आई.एम. के 214 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे राष्ट्रपति, माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर लौट जाएंगे

जम्मू-कश्मीर : गुरुवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आई.आई.एम. के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जम्मू एयरपोर्ट पहुंचने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया l राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

वे शाम को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्था (आईआईएम) जम्मू के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 214 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले दिन शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर लौट जाएंगे।

इस दौरान राजभवन में उपराज्यपाल से जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात, विकास परियोजनाओं आदि अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति वीरवार दोपहर को जम्मू पहुंचकर सीधा राजभवन जाएंगे। दोपहर का भोज करने के बाद शाम को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए कन्वेंशन सेंटर को सील कर दिया गया।

समारोह के बाद वह वापस राजभवन पहुंचकर रात को रुकेंगे। राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से श्री माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होंगे और मां के दर्शनों के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top