मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बौलिया राजा में शनिवार को सुबह नौ बजे तक कोई आंगनबाड़ी कार्यकत्री नहीं आयी थी। केवल दस बच्चे एवं दो सहायिका मौजूद मिलीं। यहाँ पर आंगनबाड़ी केन्द्र का फर्श टूटा है और शौचालय में सीट ही नहीं लगी है। ऐसे में ग्रामवासी प्रमोद, सुबाष, चन्द्रपति व तेतरा ने बताया कि शौचालय अधूरा होने से यहाँ महिलाओं को काफी दिक्कत होती है।
इसी क्रम में बताते चलें कि ग्राम पंचायत कुइयां-कंचनपुर में आँगनबाड़ी केन्द्र का करीब चार साल से छत लगाकर आधा – अधूरा कार्य कराके वैसे ही छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों के मन में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति गहरा रोष है ।
इस समस्या के सम्बन्ध में बाल विकास परियोजना अधिकारी मिठौरा मनोज शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को एक माह के अन्दर काम पूरा कराने हेतु निर्देशित किया गया है ।