India

हिमाचल प्रदेश: थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे एलएसी के तीन दिवसीय दौरे पर, चीन से सटे समदो बॉर्डर का सेना अध्यक्ष ने किया दौरा

हिमाचल प्रदेश: थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे एलएसी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। भारतीय थल सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद सेनाध्यक्ष का इस सेक्टर का यह पहला दौरा है। करीब दो साल पहले दिवाली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समदो बॉर्डर का दौरा कर चुके हैं। चीन से सटे हिमाचल और उत्तराखंड के सीमांत इलाकों का शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दौरा किया। सेना के कमांडरों से टोह लेकर और जवानों का हौसला बढ़ाकर वे देहरादून रवाना हुए।

यहां उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल से भी मुलाकात की। सेना प्रमुख ने हिमाचल प्रदेश में एलएसी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख के साथ सेना कमांडर, मध्य कमान, जीओसी भी साथ रहे। इस दौरान सेना प्रमुख ने हिमाचल के चीन से सटे बॉर्डर समदो का भी दौरा किया। सेना प्रमुख के दौरे के बाद बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना के साथ आईटीबीपी जवानों के हौसले भी बुलंद हैं।

अग्रिम चौकियों के दौरे के दौरान सेना अध्यक्ष को स्थानीय कमांडरों ने सीमाओं पर मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। अग्रिम क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करते हुए सेना प्रमुख ने पर्वतारोहण कौशल और लंबी दूरी की गश्त सहित तैनात संरचनाओं की जानकारी ली।

चीन और पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों और सेना-नागरिक के तालमेल की भी समीक्षा की। उन्होंने सेना कमांडरों के साथ बातचीत करते हुए सीमाओं पर सतर्कता और उसकी आवश्यकता पर बल दिया। लगातार निगरानी करने में आधुनिक तकनीक के समावेश की सराहना की।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top