India

ईडी: कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का बनाया प्लान, भाजपा ने ऐसे साधा निशाना, कल ईडी के समक्ष पेश होंगे राहुल गांधी

ईडी: नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को दोबारा समन जारी कर दिया है। अब उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले ईडी ने आठ जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने तीन सप्ताह की मोहलत मांगी थी।

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को भी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करके ताकत दिखाने की योजना बनायी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों को भी सोमवार को दिल्ली में रहने को कहा गया है। इसके लिए रणनीति तय करने के लिए गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुखों की बैठक बुलाई गई।

कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर कांग्रेस नेता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को साजिशन फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध और केंद्र सरकार द्वारा ‘विपक्ष की आवाज को चुप कराने’ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के “दुरुपयोग” के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, “सभी संसद सदस्यों को 13 जून को राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद रहने के लिए कहा गया है, और वे भी राहुल गांधी के साथ ईडी कार्यालय की ओर मार्च करेंगे। बैठक को चर्चा के लिए बुलाया गया था। इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए देशभर के नेताओं का विचार है कि दिल्ली के साथ-साथ, प्रदेश कांग्रेस समितियों द्वारा हर राज्य की राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए।”

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top