Uttar Pradesh

UP हिंसा: नुपुर शर्मा के विवादित टिप्पणी के मामले में हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी, अब तक 357 हुए गिरफ्तार

यूपी: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने जमकर बवाल काटा था। जुमे की नमाज के बाद पूरा मंजर बदल गया था, देश के कई शहरों में भारी बवाल हुआ है। यूपी में पिछले दो शुक्रवार को नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के नाम हुए बवाल के मद्देनजर इस शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इसके अतिरिक्त धर्मगुरुओं के साथ संवाद कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। उन्हें किसी तरह के विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि अराजक तत्वों से निपटने के लिए तैयारी भी की जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार के लिए इस बार विभिन्न जिलों में पीएसी की 130 और आरएएफ की 10 कंपनियां लगाई गई हैं। जिन जिलों में विरोध प्रदर्शन की आशंका है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा जोन और रेंज स्तर पर पीएसी व पुलिस बल भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में विशेष सतर्कता रहेगी। संवेदनशील स्थानों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि बीते शुक्रवार को हुई उपद्रव के बाद अब तक नौ जिलों से 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, अंबेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 20, लखीमपुर में 8, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top