राहुल गाँधी: आज ईडी के सामने नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए जा चुके हैं, जिसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने पूरे देश में प्रदर्शन कर जमकर विरोध किया और नारेबाजी भी कर रहे हैं। ईडी के अधिकारी आज उनसे चौथी बार पूछताछ करेंगे। अब तक करीब 30 घंटे की पूछताछ राहुल गांधी से हो चुकी है।
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, देश में कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं है कि उनकी जांच नहीं होगी। कानून सभी के लिए समान है। भ्रष्टाचार के लिए सभी की जांच की जा रही है। जनता नेशनल हेराल्ड घोटाले में एक परिवार की संलिप्तता और देश के धन के दुरुपयोग के बारे में जानती है।
उधर कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस को अंदेशा है कि इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दूसरे प्रदेशों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता आ सकते हैं।