India

पंजाब बजट 2022: पंजाब सरकार आज इस साल का अपना पहला बजट पेश करेगी, शिक्षा, बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि पर रहेगा फोकस

पंजाब बजट 2022: पंजाब में 27 जून सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान इस साल का अपना पहला बजट पेश करेगी। पेश होने वाला यह बजट अभी तक पेश हुए बजटों से अलग होगा। सरकार बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस कर रही है। इस बजट में नई सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस कर रही है। इन मूलभूत क्षेत्रों में पिछली सरकारों के मुकाबले नई सरकार ने 15 से 20 प्रतिशत अधिक बजट आवंटन का फैसला किया है। राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ावा देने के लिए सरकार हर जिले में स्टेडियम बनाएगी।

आम आदमी पार्टी सोमवार को इस साल का बजट पेश करने जा रही है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बजट में नई सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों के लिए आवंटन में पर्याप्त वृद्धि की है। अधिकारियों ने पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इन क्षेत्रों में आवंटन में लगभग 15-20 फीसदी होने की संभावना जताई है।

पिछले छह वर्षों के आंकड़ों को यदि देखें तो पता चलता है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में 1.2 या 2.0 प्रतिशत ही बजट आवंटन होता था। अभी तक शिक्षा के क्षेत्र में फंड आवंटन का उच्चतम प्रतिशत कुल बजट का सिर्फ 1.2 प्रतिशत था। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में सिर्फ 1.25 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र में कुल बजट का 2.1 प्रतिशत था। आप सरकार का पहला बजट उत्पाद शुल्क से अधिक कर संग्रह और खनिजों की बिक्री के माध्यम से राज्य के राजस्व को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। पूरी संभावना है कि सरकार बजट में लोगों पर कोई नया कर नहीं लगाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए जाने वाले बजट प्रस्तावों में आप की गारंटियों को पूरा करने के लिए आवंटन भी होगा। इनमें प्रमुख गारंटी 300 मुफ्त बिजली यूनिट, मूंग, मक्का को एमएसपी पर खरीदने के साथ सीधी बुवाई के लिए जाने वाले किसानों के लिए मुआवजा राशि शामिल है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top