महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लेदवां में शौकत के घर से ईदगाह तक जल निकासी हेतु बनी नाली को दामोदर द्वारा अपने खेत के सामने मिट्टी डालकर बाँध दिया गया है । जिसकी वजह से पानी का बहाव रुक गया और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी । इससे जगह – जगह नाली का गन्दा पानी ओवरफ्लो करके बाहर की तरफ फैल रहा है । इसके कारण यहाँ के ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है ।
ऐसे में ग्रामवासी जौवाद अली , रहमान अली , आफताब , कोदई , घूरे , इस्लाम , हिसामुद्दीन , वसीम आदि ने बीडीओ मिठौरा रजत गुप्ता से इसकी शिकायत करते हुए समस्या के निदान की माँग किया है ।
इस सम्बन्ध में बीडीओ रजत गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में है । ऐसे में संबंधित सचिव को इसके निस्तारण हेतु निर्देशित कर दिया गया है ।