India

तेलंगाना: आज तेलंगाना में भाजपा की होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, तय होगा उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष

तेलंगाना: आज तेलंगाना में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है, स बैठक में यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के पद के लिए किसी नेता के नाम पर मुहर लग सकती है l तेलंगाना में शनिवार से होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बदले जा सकते हैं।

वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होगी। साथ ही पीएम मोदी भी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राज्य सरकार में जलशक्ति मंत्री भी हैं। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। स्वतंत्रदेव का तीन वर्ष का कार्यकाल भी 16 जुलाई को पूरा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी अन्य की नियुक्ति होनी है।

इस पद के लिए ब्राह्मण चेहरों में कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम चर्चा में हैं। वहीं, पिछड़े वर्ग से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, संजीव बालियान, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य दौड़ में है। एससी वर्ग से इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद भोला सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य व रवि सोनकर के नाम चर्चा में है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top