Maharajganj

महराजगंज: प्रमुख सचिव व डीएम ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, अधिकारियों के साथ सेल्फी लेना चाह रहा था नन्हा क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ प्रताप सिंह

फरेंदा संवादाता राहुल चौबे की खास रिपोर्ट
फरेंदा, महराजगंज
महराजगंज: प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भारी वैसी में वन स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। यहां बता दें कि भारीवैसी स्टेडियम में फरेंदा क्षेत्र के बच्चे प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। वही सबसे कम उम्र का क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ प्रताप भी फरेंदा से आठ किलोमीटर दूर क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करने जाता है।

सोमवार को बच्चे ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान अधिकारी वहां निरीक्षण करने पहुंचे बच्चों को भी क्रिकेट खेलता देख अधिकारी अपने आप को रोक नहीं पाए और दो चार गेंदों पर बैंटिक भी किया। क्रिकेट खेल रहे बच्चे भी अधिकारियों को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे।

लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रताप सिंह डीएम के साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। परंतु कम उम्र होने के कारण वह अपनी बात डीएम के सामने नहीं रख पाए। हालांकि बच्चे काफी उत्साहित रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रताप सिंह ने अपने साथियों से डीएम के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जाहिर की। हालांकि डीएम तक यह बात न पहुंचने के कारण उनकी इच्छा कोई नहीं हुई। सर्वश्रेष्ठ प्रताप सिंह अखबार के माध्यम से डीएम तक अपनी बात पहुंचाने के लिए काफी परेशान रहे। उन्होंने भविष्य में डीएम के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top