India

नूपुर शर्मा: नुपुर शर्मा को लेकर दरगाह के खादिम का एलान- जो नुपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा, उसे अपना मकान सौंप दूंगा

नूपुर शर्मा मामला: राजस्थान के उदयपुर की घटना के बाद देशभर में आक्रोश है, जगह-जगह हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैl नुपुर शर्मा के बयान का देशभर में विरोध जारी है। लगातार बयान और वीडियो इसे लेकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अजमेर से वायरल हुआ है। इस वीडियो में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का एक खादिम कह रहा है कि जो नुपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा, उसे अपना मकान सौंप देगा।

गौरतलब है कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में डाली गई पोस्ट के बाद हुई कन्हैया लाल टेलर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अजमेर दरगाह के खादिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक बार फिर नफरत का जहर घोलने की कोशिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर दरगाह के खादिम का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खादिम नूपुर शर्मा को गोली मारने की बात कह रहा है। वीडियो दो-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह दरगाह का खादिम है साथ ही दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। उसने अपना नाम सलमान बताया है।

वीडियो में यह शख्स रोते हुए कह रहा है कि वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, अपने बुजुर्गों की कसम खाते हुए सलमान कह रहा है कि मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मेरे बच्चों की कसम मैं उसे गोली मार देता, और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा मैं उसे यह अपना घर दे जाऊंगा ओर रास्ते पर निकल जाऊंगा। यह वादा करता है सलमान।

वीडियो में आगे उसने अपने आपको ख़्वाजा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि मैं आज भी चीरने का दम रखता हूं। वायरल वीडियो में सलमान मुसलमानों को भड़काने वाली बातें भी कह रहा है। फिलहाल अजमेर पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर केस दर्ज कर लिया है। अजमेर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top