India

राजस्थान: अग्निपथ योजना के खिलाफ गहलोत के मंत्री बोले- देश को आतंकवाद की ओर ले जाएगी ‘अग्निपथ’, नुपुर शर्मा के कथित टिप्पणी की निंदा की

राजस्थान: केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध जारी है। विपक्षी दल इस योजना के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने केंद्र की अग्निपथ योजना को देश को आतंकवाद की तरफ ले जाने वाला बताया।

उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के कथित टिप्पणी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा बयान नहीं देतीं तो आज कन्हैयालाल जिंदा होता। उन्होंने कहा, एक साल विधायक और सांसद रहने के बाद भी उन्हें पेंशन मिलती है। युवाओं को पांच, चार और तीन साल की नौकरी दे रहे हो तो कम से कम उन्हें पेंशन तो दीजिए।

भाजपा आने वाले समय में ट्रेंड शुदा आतंकवाद की तरफ ले जाने के लिए देश को खड़ा रही है। कांग्रेस इस योजना का विरोध कर रही है। देश की जनता इस बात को समझेगी तब इन लोग (भाजपा) को सबक मिलेगा। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या को मंत्री ने देश को हिलाने वाला मर्डर बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब नूपुर शर्मा के कारण हुआ है। अगर, वह बयान नहीं देती तो मौलाना नहीं आता और मौलाना नहीं आता तो कन्हैयालाल आज जिंदा होता।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top