Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे: सरकार व्यापार में सुगमता लाने के लिए प्रयासरत, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बुदेलों के लिए साबित होगा मील का पत्थर

यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करने जालौन आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जालौन में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।  इसी क्रम में शहर के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे लघु एवं सूक्ष्म उद्योग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सौगात देने जा रहे है। जो बुदेलों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे व्यापार में भी सुगमता आएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योग नगरी सुमेरपुर में जिन तीन लोगों ने उद्योग स्थापित किए हैं उनका सहयोग किया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 16 जुलाई को प्रस्तावित है। इसके चालू होने के बाद लोगों को रोजगार मिलेगा और बुंदेलखंड का विकास होगा। यह सरकार का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है।

कैबिनेट मंत्री ने उद्योग महाप्रबंधक को बुलाकर करके उद्यमियों का सहयोग करने का निर्देश दिए हैं। वहीं नवेली पावर प्लांट को लेकर एक सवाल में कहा कि प्लांट का पानी फिल्टर होकर ही नदी में जायेगा। तीन वर्ष पहले सुमेरपुर में उद्योग स्थापित करने के लिए करीब आठ लोगों ने जन सहमति अनुबंध पत्र भेजे थे। मगर तीन लोगों ने उद्योग स्थापित किए थे।

बैंकों के असहयोग के चलते ओडीओपी की स्थिति खराब होने के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्यमियों को ऋण बैंकों से दिलाया जाएगा और इस मामले में बैंकर्स से बातचीत की जाएगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top