India

रक्षा मंत्रालय: रक्षा मंत्री एआई प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, 75 स्वदेशी एआई रक्षा उत्पाद कल देश को होंगे समर्पित, 1 साल में 13,000 करोड़ का रक्षा उत्पाद निर्यात

रक्षा मंत्रालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पहली ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस’ संगोष्ठी और प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। साथ ही एआई आधारित 75 प्रकार के रक्षा उत्पाद भी लॉन्च करेंगे। क्योंकि भविष्य के युद्धों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित रक्षा उत्पादों की भूमिका अहम होगी।

आयोजन में इनोवेटर्स और विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों व स्टार्ट अप के बनाए उत्पाद व इनोवेशन देखने का मौका मिलेगा। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि लॉन्च होने जा रहे उत्पादों का परीक्षण हो चुका है, जल्द देश की सुरक्षा में इनका उपयोग किया जाएगा। यह उत्पाद ऑटोमेशन, मानव रहित, रोबोटिक प्रणाली, साइबर सिक्युरिटी, मानव स्वभाव विश्लेषण, इंटेलिजेंट निगरानी प्रणाली, ध्वनि व आवाज विश्लेषण आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं। इन 75 उत्पादों के अलावा 100 अन्य उत्पाद भी विकसित किए जा रहे हैं। इससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। परीक्षण से गुजरे यह उत्पाद जल्द ही देश की रक्षा में तैनात होंगे l

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजय जाजू ने बताया कि साल 2021-22 में भारत ने करीब 13,000 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद निर्यात किए हैं। इसमें 30 प्रतिशत निर्यात सरकारी और 70 प्रतिशत निजी क्षेत्र से हुआ। भारतीय नौसेना को अपनी सामुद्रिक क्षमताएं बढ़ाने के लिए दूसरा पी17ए युद्धपोत मिलने जा रहा है। इसे 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लॉन्च करेंगे। पी17ए युद्धपोत को गार्डन रीच शिपबिल्डर इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने बनाया है।  यह युद्धपोत आधुनिक उपकरणों से युक्त है। रक्षा मंत्री हुगली नदी किनारे बने जीआरएसई के मुख्य प्रतिष्ठान में इसे लॉन्च करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top