Uttar Pradesh

गजब का संयोग: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र व बेटे आशीष मिश्रा के लिए आज का दिन बेहद अहम, पिता पुत्र दोनों की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई

लखनऊ: बीते साल लखीमपुर खीरी में हुए तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पुत्र के आशीष मिश्रा व इसके साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को लेकर 22 साल पुराने एक हत्याकांड से जुड़े मामले में आज सुनवाई होगी।

आज का दिन पिता पुत्र दोनों के लिए बेहद अहम बताया जा रहा है। इसी माह की 8 जुलाई को आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी को लेकर होने वाली सुनवाई टाल दी गई थी, उसी जमानत अर्जी पर आज यानी 11 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी। इसके साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को लेकर 22 साल पुराने एक हत्याकांड से जुड़े मामले में लखनऊ हाईकोर्ट की एक अलग बेंच पर सुनवाई होगी।

तिकुनिया हिंसा में आरोपी पुत्र आशीष मिश्र की जमानत अर्जी तो पिता अजय मिश्र टेनी की प्रभात हत्याकांड की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है l अदालत का फैसला ही यह तय करेगा कि मंत्री और उनके बेटे का क्या होगा? यह संयोग है कि पिता अजय मिश्र टेनी के खिलाफ हाईकोर्ट में जहां 22 साल पुराने मामले में सुनवाई है तो वहीं तिकुनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर भी सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है।

उधर, तिकुनिया हिंसा के मामले मे जस्टिस कृष्ण पहल की बेंच में आशीष मिश्रा की जमानत की सुनवाई लगातार जारी है। इससे पहले आठ जुलाई को आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर बहस हुई थी, जिसके बाद अगली सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी।

प्रभात हत्याकांड की पैरवी कर रहे राजीव गुप्ता का कहना है कि उनके भाई की आठ जुलाई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह 22 सालों से न्याय मांग रहे हैं, ईश्वर अब न्याय कर रहा है, जिसकी अंतिम सुनवाई 11 जुलाई को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में डबल बेंच करेगी। 22 साल बाद ही 11 जुलाई को ही अजय मिश्र टेनी के खिलाफ प्रभात गुप्ता हत्याकांड का मुकदमा फिर से सुने जाने के लिए एमपी-एमएलए हाईकोर्ट तैयार है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top