India

मानसून सत्र: आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र मे महंगाई, अग्निपथ योजना सहित कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

मानसून सत्र: संसद के मानसून सत्र को लेकर पिछले कई दिनों से हंगामा होता हुआ दिखाई दे रहा है। 18 जुलाई यानी आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जो कि 12 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में संसद की 18 बैठकें होंगी। विपक्ष सरकार को महंगाई, अग्निपथ, ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर घेरने का प्रयास करेगा।

सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इसके संकेत विपक्ष ने रविवार को सरकार द्वारा बुलाई सर्वदलीय बैठक में दे दिए। सत्र से एक दिन पहले हुई बैठक में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।

वहीं सरकार में शामिल अपना दल (एस) ने केंद्र से जाति जनगणना पर जल्द निर्णय लेने और सरकारी नौकरियों में बैकलॉग खत्म करने के लिए नीति बनाने की मांग की। इस दौरान अलग-अलग दलों ने अग्निपथ योजना, केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, महिला आरक्षण, महंगाई जैसे विषय पर चर्चा की मांग की।

बैठक में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कई स्तर पर इस योजना से जुड़े सभी पहलुओं पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। अगर इस योजना पर संसद में चर्चा हुई तो वह विस्तार से इससे जुड़ी आशंकाओं पर जवाब देंगे।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह लगातार दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं है। क्या प्रधानमंत्री और सरकार सत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना पर विस्तृत चर्चा की मांग की। उन्होंने सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भी चिंता जाहिर करते हुए इस मामले में चर्चा की मांग की।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top