India

कारगिल विजय दिवस: कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में दो हजार शहीद परिवारों का सम्मान करेंगे रक्षामंत्री, जम्मू में 24 को होगा समारोह

कारगिल विजय दिवस: लद्दाख के कारगिल में 60 दिनों से अधिक समय तक पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई जारी रही और अंत में भारत को इस युद्ध में जीत हासिल हुई l हर साल, इस दिन हम पाकिस्तान द्वारा शुरू किए गए युद्ध में शहीद हुए सैकड़ों भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं l

कारगिल की ऊंची चोटियों को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद करवाते हुए बलिदान देने वाले देश के वीर सपूतों की याद में हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है l जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम के झंडे तले कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 24 जुलाई को गुलशन ग्राउंड जम्मू में आयोजित होने जा रहे शहीद परिवार सम्मान समारोह में रक्षामंत्री करीब दो हजार शहीद परिवारों को सम्मानित करेंगे।

फोरम के अध्यक्ष रमेश सभरवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता रहेंगे। शॉल व स्मृति चिह्न देकर शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

1947 से लेकर अब तक देश की आंतरिक और सीमा पर सुरक्षा करते हुए सेना, अर्द्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों से संबंधित सैनिकों व अधिकारियों द्वारा देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को चिह्नित किया गया है। मेजर जनरल रिटायर्ड एसके शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जम्मू प्रांत की प्रमुख हस्तियों और सुरक्षा बलों से संबंधित पूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top