India

शपथ ग्रहण समारोह: 25 जुलाई को नई राष्ट्रपति का संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा शपथ ग्रहण समारोह, कुछ कार्यालय आंशिक रूप से रहेंगे बंद

शपथ ग्रहण समारोह: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्यरात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को नई निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 25 जुलाई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह  के कारण कुछ सरकारी कार्यालयों को आंशिक रूप से बंद करने का निर्देश दिया गया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि समारोह के समय नए संसद भवन के निर्णाण कार्य को भी रोके जाने की आवश्यकता है।BJD नेता सस्मित पात्रा ने बताया कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। सदस्यों के समारोह में भाग लेने की सुविधा के लिए उस दिन (25 जुलाई) राज्य सभा की बैठक सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 2 बजे होगी।

केंद्र सरकार ने सभी विभागों/मंत्रालयों को जारी आदेश में कहा है कि भारत की निर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को यहां संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। आदेश के मुताबिक 25 जुलाई को सुबह 6 बजे तक कुल 30 कार्यालयों को खाली करने की आवश्यकता है। यह अभ्यास, समारोह समाप्त होने तक जारी रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि इसके अलावा नए संसद भवन के निर्माण कार्य को भी समारोह के समय रोक दिया जाना चाहिए। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक जिन इमारतों को जल्दी खाली किया जाएगा उनमें साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, संचार भवन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया बिल्डिंग, सेना भवन, वायु भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन शामिल हैं। ये इमारतें 25 जुलाई को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top