Politics

यूपी: सपा से लेटर जारी होने के बाद शिवपाल बोले- मुझे सपा से ‘आजाद’ करना अखिलेश की अपरिपक्वता, विधानमंडल दल से क्यों नहीं निकालते

सियासत: समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव की नाराजगी और अखिलेश यादव को लेकर बयानबाजी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने आजाद करने संबंधी लेटर जारी किया था। सपा ने लेटर जारी करते हुए लिखा था कि माननीय शिवपाल सिंह यादव जी अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

इस बात पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे सपा से आजाद करने का पत्र जारी करना अखिलेश यादव की अपरिपक्वता है अगर ऐसा ही था तो तो मुझे विधान मंडल दल से निकाल देते इस पत्र की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि सपा से आजाद होने का कोई मतलब ही नहीं है क्योंकि संविधान के अनुसार हम सभी स्वतंत्र हैं।

शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद किसी भी बैठक में उन्हें बुलाया नहीं गया। इसके बाद भी अब स्वतंत्र होने की बात कहना समझ से परे है। समाजवादी पार्टी अब वह पार्टी नहीं है जिसे मुलायम सिंह यादव ने डॉ लोहिया के सपने को साकार करने के लिए सींचा था। यह पार्टी लगातार सियासी तौर पर गर्त में जा रही है। एक के बाद एक चुनाव हार रहे।

हद तो यह हो गई कि जिन लोगों ने मुलायम सिंह को अपमानित किया उनके समर्थन में खड़े हो गए। मुलायम सिंह के अपमान पर जिन कार्यकर्ताओं का खून खौल जाता था वह शांत और तमाशबीन है। यह एक तरह का राजनीतिक क्षरण है। यह कितना नीचे जाएगा इसकी कल्पना करना मुश्किल है।

शिवपाल यादव ने सपा विधायक होने के बावजूद बैठक में न बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। वह अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर हैं। सपा नेता आजम खां के जेल में होने पर भी उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव ने उनका बचाव नहीं किया। शिवपाल के साथ ही सपा ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से भी किनारा कर लिया था।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top