India

कर्नाटक: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण दिल दहलाने वाली हुई घटना, भूस्खलन में मासूम सगी बहनों सहित छह की मौत

कर्नाटक: कर्नाटक से मंगलवार को दुखद खबर सामने आई है, जिसके तहत दक्षिण के राज्य कर्नाटक से भूस्खलन का मामला सामने आया है l कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटनाओं में उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भूस्खलन में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुक के मुत्तल्ली में एक घर पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

इससे पहले दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्य आई एक अन्य घटना में दो बहनों के शरीर एक साथ हाथ पकड़े हुए पाए गए, क्योंकि उनके घर पर एक पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया था। काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शवों को निकाला गया। कुसुमाधार की बेटियां श्रुति (11 वर्ष की आयु) और ज्ञानश्री (6) सोमवार को हुई इस त्रासदी में जान गंवाने वालों में से थीं।

सुब्रमण्या में सोमवार की शाम से भारी बारिश हो रही थी। शाम करीब सात बजे तेज आवाज सुनाई दी। घर के बरामदे में किताब पढ़ रही श्रुति यह सोचकर घर के अंदर भागी कि आवाज वहीं से आई होगी। ज्ञानश्री भी घर के अंदर दौड़ी। इसी दौरान घर पर पहाड़ी गिर गई।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top