India

केरल: केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, जनजीवन प्रभावित, आठ जिलों में रेड अलर्ट, अब तक 18 की मौत

केरल: केरल के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलजमाव से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अनेक लोगों को घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। वहीं, भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के आठ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं, वहीं भूस्खलन के कारण कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। पीड़ितों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। वहीं, प्रदेश की चलक्कुडी, पम्मा, मनीमाला और अचनकोविल नदियां का जलस्तर बढ़ गया है। जिले में चलक्कुडी नदी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री पी विजयन ने त्रिशूर और एर्नाकुलम जिले में नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की।

राज्य के कोझिकोड जिले में खराब मौसम के कारण मिडिल ईस्ट की पांच विमानों को कालीकट एयरपोर्ट की जगह कोचीन की तरफ डायवर्ट किया गया। सरकार के अनुसार, अभी तक बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आने से 18 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 100 से ज्यादा संपत्तियों को नुकसान हुआ।

राज्य के पथनमथितट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड और कन्नूर समेत आठ जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। जबकि तिरुवनंतपुरम को छोड़कर शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी तिरुवनंतपुरम में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top