India

दिल्ली: दिल्ली में 31 अगस्त के बाद नहीं खुलेगी निजी शराब की दुकान, मौजूदा आबकारी नीति की जगह पुरानी नीति लागू करने का काउंटडाउन शुरू

दिल्ली: दिल्ली में नई आबकारी नीति के तहत खुलने वाली शराब की प्राइवेट दुकानों का लाइसेंस 31 जुलाई को खत्म हो गया। मौजूदा आबकारी नीति की जगह पुरानी नीति लागू करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 31 अगस्त के बाद एक भी निजी दुकान दिल्ली में नहीं खुलेगी।

लिहाजा, सरकार ने भी इसकी कवायद तेज कर दी है, ताकि शराब की किल्लत न हो और कानून व्यवस्था में भी किसी तरह का व्यवधान न पड़े। इसे लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से गठित कमेटी ने रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी है, जिसमें सरकार के चार निगम मिलकर 1 सितंबर से 500 शराब की दुकानों खोलेंगे।हालांकि, इन दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

आबकारी नीति को लेकर दिल्ली सरकार की उप समिति की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसके बाद चार निगमों जिसमें डीटीटीडीसी, डीएसआईआईडीसी, सीसीडब्ल्यूएस और डीएससीएससी को 31 दिसंबर तक 700 शराब की दुकान खोलने की बात कहते हुए रिपोर्ट पेश की गई। इससे पहले 31 अगस्त तक 500 शराब की दुकान खोलने का लक्ष्य दिया गया। इनमें उच्च स्तर की शराब बिक्री के लिए प्रत्येक निगम को 5-3 प्रीमियम वेंड भी खुलेगा।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 1-9 जोन में डीटीटीडीसी, जोन 10-18 डीएसआईआईडीसी, जोन 19-24 सीसीडब्ल्यूएस, और जोन 25-30 में डीएससीएससी कुल 700 शराब की दुकानें खोलेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट जोन में शराब की दुकान खोलने की जिम्मेदारी डीटीटीडीसी की होगी। डीएसआईआईडीसी दिल्ली कैंट और एनडीएमसी क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलेंगी। 31 अगस्त को समाप्त होने वाली मौजूदा आबकारी नीति के तहत सभी दुकानें बंद हो जाएंगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top