India

स्वतंत्रता दिवस: राजधानी दिल्ली में इस बार 75वें 15 अगस्त की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के 10 हजार जवान रहेंगे तैनात, लगभग 7,000 लोग होंगे शामिल

स्वतंत्रता दिवस: राजधानी दिल्ली में इस बार 75वें 15 अगस्त की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के 10 हजार जवान तैनात रहेंगे। जमीन से लेकर आसमान तक पुलिस का पहरा रहेगा।75th स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर पुलिस की ओर से इस बार पहले से ज्यादा सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। लाल किला और उसके आसपास दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे।

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को कहा है कि लाल किले पर और उसके आसपास हाई रेज्यूलेशन के सुरक्षा कैमरे लगाए हैं और उनके फुटेज की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इस बार समारोह में आमंत्रित लोगों की संख्या बढ़कर 7,000 हो गई है। किले के प्रवेश बिंदु पर भी एफआरएस कैमरे तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लाल किले में प्रवेश वाले स्थान से लेकर अंदर तक कई स्तर पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें चेहरे की पहचान के लिए विशेष फेस रिकग्निशन कैमरे (एफआरएस) कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को स्मारक के आसपास 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ड्रोन रोधी सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लाल किला परिसर में लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, रिमोट से नियंत्रित कार की चाबियां, सिगरेट लाइटर, ब्रीफकेस, हैंडबैग, कैमरा, दूरबीन, छाता और इसी तरह की अन्य वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में धारा 144 के प्रावधान पहले ही लागू कर दिए गए हैं। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लाल किले पर कार्यक्रम के अंत तक पतंग, ड्रोन, गुब्बारे, चीनी लालटेन और मानव रहित उड़ने वाली वस्तु को उड़ाने की अनुमति नहीं है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, लाल किले पर सोमवार को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 7,000 लोग शामिल होंगे। तिरंगा फहराए जाने तक लाल किले के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को नो काइट फ्लाइंग जोन के रूप में चिह्नित किया गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top