Uttar Pradesh

तिरंगा यात्रा: देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं स्मृति ईरानी हेलमेट पहन खुद ही चलाई स्कूटी

तिरंगा यात्रा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। इसी के तहत महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मामले की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को प्रादेशिक रक्षा दल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनकर खुद ही स्कूटी चलाई। तिरंगा रैली में वह सबसे आगे चल रहीं थीं। प्रयागराज पहुंचने के बाद स्मृति सबसे पहले पत्थर गिरजा घर पहुंचीं। यहां उन्हें चार पहिया वाहन से ही तिरंगा यात्रा में शिरकत करनी थी, लेकिन उन्होंने वहां पहुंचते ही कहा कि वह स्कूटी से चलेंगी।

उनके साथ दूसरी स्कूटी पर सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल भी तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हो गईं। सुभाष चौराहा पहुंचने पर स्मृति ईरानी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को नमन किया। स्मृति ने दूसरों को भी हिदायत दी कि बिना हेलमेट के रैली में न शामिल हों।

यात्रा में पीआरडी के जवान, स्काउट, जिला पंचायतराज विभाग के कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी मार्ग, हनुमान मंदिर चौराहा, हिंदुस्तान एकेडमी, हिंदू हॉस्टल चौराहा होते हुए आजाद पार्क पर समाप्त हुई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, सुबोध सिंह, अभिषेक शुक्ला, विजय पुर्सवानी, शिखा रस्तोगी, राजेश केसरवानी आदि की मौजूदगी रही।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top