India

स्वामी प्रसाद मौर्य: श्रीकांत त्यागी के केस में अपना नाम आने के बाद स्वामी प्रसाद ने नोएडा कमिश्नर को भेजा साढ़े 11 करोड़ का मानहानि का नोटिस

स्वामी प्रसाद मौर्य: नोएडा के ग्रेंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के केस में अपना नाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी  प्रसाद मौर्य ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को 11 करोड़ 50 लाख 50 हजार का मानहानि का नोटिस भेजा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता के मार्फत भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि जानबूझकर और दुर्भावना से उनका नाम श्रीकांत त्यागी के साथ जोड़ा गया।

नोटिस में अधिवक्ता जे एस कश्यप ने कहा है कि उनके मुवक्किल विधान परिषद में सदस्य हैं और छह बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। नौ अगस्त को हुई प्रेस कांफ्रेस में बिना किसी सबूत के कहा गया है कि श्रीकांत त्यागी को उन्होंने सचिवालय पास (वाहन पास) प्रदान किया था। बिना किसी आधार के और विशुद्ध रूप से द्वेष के कारण यह आरोप लगाए जाने से मुवक्किल को लगातार मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

इस कृत्य से न सिर्फ प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं बल्कि राजनीतिक करियर को कलंकित करते हैं। उन्होंने सामान्य नुकसान कुल 11 करोड़ 50 लाख 50 हजार (सामान्य और विशेष मुआवजे के रूप में) का नोटिस देते हुए 15 दिन का वक्त दिया है। इसके बाद कानून के अनुसार आपराधिक और दीवानी कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है।

आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आयुक्त अलोक सिंह ने आठ अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि श्रीकांत की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास पांच कार बरामद की गईं। इनमें से एक कार पर विधायक का स्टीकर लगा हुआ था, जिसके बारे में पूछने पर श्रीकांत ने बताया कि यह उसे स्वामी प्रसाद मौर्य की मदद से मिला है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top