Uttar Pradesh

बाराबंकी: बिजली विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मार्ग पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की सूचना देने पर भी बिजली विभाग ने लाइन ब्रेकडाउन नहीं किया था। जिसके चलते हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दौ लोगों की मौत हो गई।

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में  मंगलवार की सुबह चक मार्ग पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर अधेड़ व किशोर की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रामनगर के ददौरा गांव से लालूपुर जाने वाले चकमार्ग के किनारे से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सोमवार की शाम आंधी और पानी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ इस लाइन पर गिरने से तार टूट कर चक मार्ग पर गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। मगर किसी भी कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर तार हटाना तो दूर विद्युत लाइन भी ब्रेकडाउन नहीं की। ऐसे में मंगलवार को खेत गए ददौरा गांव निवासी देशराज (50) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

देशराज को तड़पता देख दूर खड़ा लवकुश (15) को लगा कि वह पेड़ की डाल में फंस गया है। इस पर पहुंचकर वह देशराज का हाथ पकड़कर खींचने लगा। ऐसे में दोनों के विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। हालांकि ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top