India

उत्तराखंड: उत्तराखंड मे भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का एलान जल्द, आज सूची में शामिल लोगों के नाम पर लगेगी मुहर, 70 फीसदी बदलाव की संभावना

उत्तराखंड: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के संगठन में जल्द ही अन्य बदलाव होने जा रहे हैं, राज्य संगठन की कमान पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को मिलने के बाद उत्तराखंड भाजपा कार्यकारिणी की जल्द ही नई टीम का गठन किया जाएगा l क्योंकि राज्य में निकाय चुनाव होने हैं और उसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे l

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों की सूची लेकर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार को केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में सूची में शामिल नामों पर मुहर लगेगी। बता दें, पूर्व भी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र प्रसाद भट्ट नई टीम के स्वरूप को लेकर केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने टीम में नए युवा चेहरों को शामिल करने के संकेत दिए हैं।

माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री के तीन पद के लिए पांच, आठ उपाध्यक्ष पद के लिए 12 नामों की सूची तैयार की गई है। बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश से भट्ट के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन भी भाग लेंगे। उनके अलावा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के भी मौजूद रहने की संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top