देश में कोरोना: देश में कोरोना के मामले आज फिर 10 हजार के पार ही हैं। पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में 10,256 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 13,528 लोग इस संक्रमण से ठीक हो गए। बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों और सक्रिय केसों में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय केस में और कमी आई है। देश में अब कुल सक्रिय केस 90,707 रह गए हैं।
गुरुवार को देश में 10,725 नए कोरोना केस मिले थे और सक्रिय केस भी घटकर 94,047 रह गए थे। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,556 हो गई। संक्रमितों में सक्रिय केस 0.20 फीसदी हैं, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.61 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 3,340 की कमी आई है। देश में अब तक कुल 4,43,89,176 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
