Uttar Pradesh

यूपी: हमीरपुर मे आई बाढ़ के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, वितरित की राहत सामग्री

यूपी: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद मे यमुना एवं बेतवा नदियों में आई बाढ़ से लोग काफी प्रभावित है, प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को हमीरपुर पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

वह पुलिस परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से उतरे इसके बाद कुछेछा स्थित बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल में पहुंच कर लोगों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने लोगों से बात कर उनका हाल जाना और कहा कि सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी।

इस मौके पर मंत्री द्वारा बाढ़ से प्रभावित 48 परिवारों के लिए एक माह के लिए दो प्रकार की राहत सामग्री वितरित की गई। पहले राहत सामग्री में आटा, आलू, सरसों का तेल, मोमबत्ती, माचिस, साबुन, मसालें आदि से युक्त पैकेट का वितरण किया गया। दूसरे में लइया, भुना चना ,गुड आदि का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आवश्यक/जीवन रक्षक दवाओं का पैकेट भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण,सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एसपी शुभम पटेल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Most Popular

To Top