India

बिहार: बिहार के सीएम के दिल्ली दौरे पर सुशील मोदी का बड़ा हमला-‘बाढ़ में डूब रहा बिहार और सीएम दिल्ली में सियासी टूर कर रहे

बिहार: इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश में 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने के इरादे से दिल्ली दौरे पर है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि बिहार बाढ़ में डूब रहा है और नीतीश कुमार सियासी टूर पर घूम रहे हैं।

नीतीश कुमार को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है। गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भागलपुर शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और यह विश्वविद्यालय और कॉलेजों में भी प्रवेश कर गया। नीतीश कुमार को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है।

सुशील मोदी ने आगे कहा कि इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी छह राज्यों की यात्रा की थी और ममता बनर्जी ने भी कई बार दिल्ली में डेरा डाला लेकिन परिणाम आप लोगों के सामने है। अब नीतीश कुमार वही काम कर रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसका कोई परिणाम नहीं निकलने वाला है और इन लोगों की 90 के दशक की मानसिकता है, वे बार-बार संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय मोर्चा, देवेगौड़ा, इंदर कुमार गुजराल की सरकार को याद करते हैं। भारत उस युग से बहुत आगे निकल गया है लेकिन वे हैं अभी भी 90 के दशक की मानसिकता में जी रहे हैं। केरल को छोड़कर पूरे देश में वाम दलों का अस्तित्व खत्म हो गया है।

आपको बता दे कि नीतीश कुमार सात सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे और इस दौरान विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। नीतीश 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top