मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पचमा निवासी बुद्धेश प्रसाद की पत्नी अनीता उम्र करीब 40 वर्ष सोमवार की रात में तकरीबन 7 बजे घर में लगे लोहे के दरवाजे को खोलने के लिए गयी । जैसे ही उसने दरवाजा खोलना चाहा कि अचानक उसमें विद्युत करेंट उतर आया और महिला उसकी चपेट में आ गयी । जानकारी होते ही परिजन डण्डे से उसके शरीर को दरवाजे से छुड़ाए । इसके उपरान्त वे उसे तत्काल जगदौर में स्थित सीएचसी मिठौरा ले गए । जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।
इसके उपरान्त ग्राम प्रतिनिधि पचमा नसरुद्दीन ने इसकी सूचना निचलौल थाने को दिया।ऐसे में हल्का उपनिरीक्षक फिरोज आलम, दीवान झुन्नू व चन्द्रशेखर एवं महिला कांस्टेबल तत्काल मौके पर पहुँच गए। उसके बाद पंचनामा कराकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करके उसे पोस्टमार्टम हेतु महराजगंज चीरघर भेज दिया। बता दें कि मौके पर प्रधान प्रतिनिधि पचमा नसरुद्दीन के साथ में लक्ष्मण भारती , आशुतोष साहनी , संजय , पड़ोही गौंड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।