Bollywood

महेश बाबू: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां ने दुनिया को कहा अलविदा, पिछले कुछ हफ्तों से हैदराबाद के एक अस्पताल में थी भर्ती

महेश बाबू: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के फैंस के लिए एक दुखद खबर है। 28 सितंबर की सुबह सुपरस्टार महेश बाबू की मां और अभिनेत्री इंदिरा देवी का निधन हो गया है। महेश बाबू की मां का पिछले काफी समय से हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार की मां पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में दिन में अंतिम संस्कार होगा।

साल 2022 महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया और अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा।

Most Popular

To Top