India

रक्षा विभाग: रक्षा मंत्री नेतृत्व रक्षा लेखा विभाग के 275वें वार्षिक दिवस समारोह में कहा-राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) के 275वें वार्षिक दिवस समारोह के दौरान इसकी कई डिजिटल पहलों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है। 2022-23 में रक्षा मंत्रालय को कुल 5.25 लाख करोड़ रुपये का आवंटन इस प्रतिबद्धता को साफ दिखाता है। उन्होंने कहा कि रक्षा लेखा विभाग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अपने संबोधन में उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि रक्षा लेखा विभाग को अपने त्वरित निर्णयों के माध्यम से सरकार के प्रयासों के लिए अपना समर्थन देना चाहिए। क्योंकि इसमें देरी से न केवल समय और धन की हानि होती है, बल्कि देश की युद्ध की तैयारी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्होंने आगे कहा कि सही समय पर सही पेंशन देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने डीएडी से पेंशनभोगियों की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे ने डीएडी की पहल सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन (सपर्श) को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह कोशिश है कि सैनिकों के जीवनकाल के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान की जाएं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top