India

Weather: ठंड का सितम हुआ शुरु, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा

दिल्ली-NCR: पहाड़ों पर कभी बर्फबारी तो कभी बारिश से लगातार मौसम बदल रहा है। पहाड़ो में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ रही है। उत्तर भारत में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो रही है। राजधानी दिल्ली में हवा की रफ्तार तेज रही। इसके चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले दो से तीन दिन तापमान सामान्य बना रहेगा। इसके बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कोहरे से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दो दिन और घने कोहरे के चेतावनी दी है।

घने कोहरे की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ सड़कों पर हल्का कोहरा भी नजर आया। सुबह के वक्त यमुना के किनारे कोहरे की परत नजर आई।

बीते दिन दिल्ली और कश्मीर से लेकर सुदूर दक्षिण के तेलंगाना और दक्षिण पूर्व के ओडिशा तक 11 राज्यों में कोहरे के कारण रफ्तार थम गई। दृश्यता में भारी कमी से सड़क से लेकर रेल व हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली से आठ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। 20 से अधिक ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक साल के आखिरी दिन मौसम में बदलाव से यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश व तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top