India

Weather Update: दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में घने कोहरे से दृश्यता बेहद कम

दिल्ली एनसीआर: उत्तर भारत में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के समेत दिल्ली एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।

बुधवार सुबह को घना कोहरा दिखा। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली से आने और जाने वाली कुछ ट्रेनें भी देरी से चलीं। दिल्ली में कोहरे के कारण 30 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

कोहरे की वजह से नजदीक की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रही है। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक है। मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा।

आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा।


मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण लगातार राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिलता रहेगा। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top