राजनीति: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी के चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद बैजयंत पांडा आज पहली बार यूपी यात्रा पर आ रहे हैं। वह बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ आएंगे। इस यात्रा में लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सात उम्मीदवार बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रभारी बनाए गए बैजयंत पांडा भी उपस्थित होंगे।
पांडा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन और अन्य पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर बात करेंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ भी चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे।
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी बनाए गए बैजयंत पांडा आज पहली बार यूपी यात्रा पर आएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी को टाप गियर में डालते हुए भाजपा ने 27 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।