Politics

यूपी: सपा का घोषणा पत्र जारी, जानिए घोषणा पत्र में किये ये वादे…..

राजनीति: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी यूपी में माहौल अब गरमाने लगा है। पहले चरण के चुनावों की तारीख नजदीक आते-आते प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों में तेजी आने लगी है। इस बीच आज समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया। जनता के मांगपत्र के रूप में सोशल मीडिया पर जानकारी हासिल की। सभी ने समय-समय पर हमें अपने सुझाव दिए। सभी का संकलन है। उन्होंने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है। अखिलेश यादव ने कहा कि ”हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है।

घोषणा पत्र में किये ये वादे…….

2025 तक जाति आधारित जनगणना

महिलाओं के लिए जीरो टॉलरेंस

ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे

2025 तक SC/ST और OBC के सभी सरकारी रिक्त पद भरेंगे

निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे

2029 तक भूख से मुक्ति2029 तक गरीबी का पूर्ण उन्मूलन

किसानों के लिए MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले पर कानूनी गारंटी के रूप में सभी किसानों को MSP

भूमिहीन किसानों समेत सभी कृषि/किसान ऋण 2024 में माफ़ किए जाएंगे

किसानों की सिंचाई मुफ्त की जाएगी

भूमिहीन/किरायेदार किसानों समेत सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्रति महीने 5000 रुपए पेंशन

सभी कृषि प्रधान राज्यों में 10 किलोमीटर पर एक मंडी की स्थापना

यूपी के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान के लिए 10000 करोड़ रुपए के रोलिंग फण्ड की स्थापना

मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपए की जाएगी और काम के दिन 150 किए जाएंगे मनरेगा की तर्ज पर श्री रोजगार गारंटी

अधिनियम 2024 सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को तत्काल भरा जाएगा

सभी के लिए राष्ट्रिय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित किया जाएगा

युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू होगी

पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रोक

मुफ्त राशन में गेंहू की जगह आटा राशनकार्ड धारकों को 500 रुपए का डाटा मुफ्त

पुलिस सहित सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को पार्टी माह 3000 रुपए पेंशन

अखिलेश ने कहा कि जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। भाजपा के वादे झूठे वादे रहेंगे। सपा अधिकारों की बात करती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top