लोकसभा चुनाव 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में माहौल अब गरमाने लगा है। पहले चरण के चुनावों की तारीख नजदीक आते-आते प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों में तेजी आने लगी है। इसी क्रम में आज बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो सुप्रीमो मायावती सहारनपुर आ रही हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को पार्टी प्रत्याशी माजिद अली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए सहारनपुर पहुंच रही हैं। बसपा पदाधिकारियों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दोपहर 12:45 बजे जनसभा में पहुंचेगी। चुनावी जनसभा हाईवे किनारे गांव भरतपुर सरसीना में होगी। यहां से वह मतदाताओं को साधेंगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में आज चुनावी पारा हाई रहेगा। इन दो लोकसभा सीटों पर बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा सिंह के समर्थन में आज प्रचार करेंगे।
बसपा पदाधिकारियों ने जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे रहे और अंतिम रूप दिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन हो गया। शनिवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।