महराजगंज
सिन्दुरियां
मिठौरा क्षेत्र के नारायण पुर गांव में लगभग आधा दर्जन हैण्ड पम्प वर्षों से खराब है। नारायण पुर चौराहे पर हंसराज फर्नीचर हाउस के सामने चार वर्ष से खराब है। अमजद अली ने बताया कि चुनाव के समय प्रधान ने आश्वासन दिया था कि चुनाव बाद बनवा दिया जाएगा लेकिन कोई नहीं सुना। बौद्ध विहार पर लगा हैण्ड पम्प दो वर्ष से खराब है।
निरहू ने बताया कि एक मुहल्ला के लोग चन्दा लगाकर बनवाये थे लेकिन फिर खराब हो गया। तबसे कोई सुनने वाला नहीं है। छोटू पटेल के दरवाजे पर लगा हैण्ड पम्प खराब होने के कारण हैण्ड पम्प पर ही गिट्टी रखा गया है। शिव मंदिर पर लगा हैण्ड पम्प तीन वर्ष से खराब है पानी दूषित के साथ बालू दें रहा है। शिवकुमार के दरवाजे पर लगा हैण्ड पम्प तीन वर्ष से दूषित पानी दे रहा है। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। लोग छोटे नल का दूषित पानी पिने को विवश हैं।
लोगों ने बताया कि कई बार प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से हैंडपंप के मरम्मत की मांग की गई, लेकिन उनकी ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अहमद अली, निरहू,नीरज पांडे,रवि कुमार शिव कुमार ने बताया कि इस हैंडपंप से सैकड़ों लोग पानी पीते थे लेकिन हैंडपंप खराब हो जाने से लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों में रोष व्याप्त है। खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि सम्बंधित को निर्देशित कर जल्द ही हैण्ड पम्प की मरम्मत करा दिया जाएगा।

