Politics

यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा का पहले-दूसरे चरण का रुख देख 400 पार का नारा गायब

लोकसभा चुनाव: अभी लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण ही समाप्त हुआ है और पांच चरण बाकी हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल लोकसभा सीट के बिलारी में चुनावी जनसभा में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा के उम्मीदवारों को जनता ने नकार दिया है।

रामपुर और मुरादाबाद में गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे। भाजपा की सबसे ज्यादा वोटों से हार संभल सीट पर होगी। कहा कि यहां चुनाव विशेष परिस्थितियों में हो रहा है। सपा ने सबसे पहले घोषणा कर शफीकुर्रहमान बर्क साहब को टिकट दिया था। अब यह शफीकुर्रहमान बर्क साहब को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है।

किसानों को भाजपा ने भरोसा दिलाया था कि उनकी आय दोगुनी होगी। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी फसल का सही दाम आज तक नहीं दिलवाया। डीजल- पेट्रोल महंगा हो गया है। खाद किसानों की पहुंच से बाहर हो गई है। भाजपा सरकार ने देश के बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। लेकिन किसान के लिए कुछ नहीं किया। किसान खुशहाल होगा तो भारत विकसित होगा। गठबंधन की सरकार आएगी तो एमएसपी कानून होने के साथ किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चार सौ पार का नारा दिया। दूसरे चरण का चुनाव देखकर वह इसे भूल गए। पहले बीजेपी को हवा का रुख पता नहीं था। पहले और दूसरे चरण में जब उन्होंने जनता की भावना देखी तो उन्हें हकीकत पता लगा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top