Elections news

लोकसभा चुनाव: चुनाव आयोग कम मतदान से हुई चिंतित, अब इन तरीकों से मतदान बढ़ाने की कोशिश

लोकसभा चुनाव: साल 2024 का लोकसभा चुनाव का सियासी संग्राम शुरु हो गया है। वर्ष 2019 के मुकाबले पहले ओर दूसरे चरण में कम वोट पड़े हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों में कम मतदान होने के बाद चुनाव आयोग ने विशेष कार्य योजना बनाई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को शेष पांच चरणों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की।

रिणवा ने कहा कि शेष पांचों चरणों में लोकतंत्र के पर्व को उत्सव के रूप में मनाया जाए, जिससे मतदाता को मतदान करने के बाद गर्व की अनुभूति हो सके। इसके लिए गैर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों जैसे व्यापार, चिकित्सक, वकील, केमिस्ट एसोसिएशन, औद्योगिक संगठनों, आरडब्लूए, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, एनवाईके आदि के साथ बैठक करें। उनको मतदान जागरूकता रैली निकालने की जिम्मेदारी दी जाए।

उन्होंने बुलावा टोली के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। इस टोली में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, रोजगार सेवक व शिक्षा मित्रों आदि को भी शामिल किया जाए। वहीं, मतदान के दिन पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को विनम्र व सहयोगपूर्ण व्यवहार के लिए प्रशिक्षित किया जाए।

इन तरीकों से मतदान बढ़ाने की होगी कोशिश

1- मतदाताओं को भटकना न पड़े, इसके लिए साइनेज आदि लगाए जाएं।
2- मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे
3- मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी
4- मतदाताओं व मतदान कर्मियों को लू से बचाने के प्रबंध किए जाएं
5- मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए
6- स्थानीय केबिल टीवी चैनलों का प्रयोग करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जाए
7- मतदान स्थलों के रिक्त कमरों का मतदाता वेटिंग एरिया के लिए उपयोग करें

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top