लोकसभा चुनाव: चुनाव आयोग के मुताबिक देश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल हो चुकी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में खबर है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक शासन में तैनात अधिकारी अवकाश नहीं ले सकेंगे। अपरिहार्य स्थिति में अवकाश लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुमोदन आवश्यक होगा।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस बात पर आदेश जारी कर दिया है। गोयल ने शासन के समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को निर्देशित किया है कि यदि अवकाश देना अपरिहार्य है तो पत्रावली मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।
गोयल ने शासन के अफसरों को यह भी निर्देशित किया है कि वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि फील्ड में तैनात किसी भी अधिकारी का इस अवधि में अवकाश स्वीकृत न किया जाए। विभागों के स्तर से इस पर अमल शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक देश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 4 जून को मतगणना होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल यानि आज हो रही है। वहीं, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 को मई छठा चरण और 1 जून को सातवें यानि आखिरी चरण का मतदान होगा।