यूपी का मौसम: नौतपा के कारण देश के अधिकांश राज्यों में लोगों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिले भी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ने के कारण राज्यों में गर्म हवाएं तेजी से चल रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 मई से पूर्वी यूपी का मौसम बदलने वाला है। हालांकि तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूरे उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही राज्य के कुछ जिलों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 30 मई से यूपी में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मई से लेकर 2 जून तक पूर्वी यूपी में बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को तपिश से बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश व बौछार का यह सिलसिला 2 जून तक चल सकता है।
इधर चढ़ता हुआ पारा, भीषण लू के बीच अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश मई में अब तक सबसे गर्म रहा। एक साथ गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। झांसी में पारा 49 डिग्री पहुंच गया, आगरा में दिन का तापमान 48.6 डिग्री रहा और वाराणसी का पारा 47.6 डिग्री रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इससे पहले ये तीनों ही शहर मई माह में इतने गर्म कभी नहीं रहे। इस वक्त सूर्य धरती के सबसे करीब है, बादल हैं नहीं, इसके कारण सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही हैं। इसलिए गर्मी बढ़ रहा है।
