Uttar Pradesh

प्रयागराज: सीएम योगी बोले- महाकुंभ पूरे विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर

महाकुंभ 2025: प्रयागराज महांकुभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की।, जिसमें अधिकारियों को सीएम ने अक्टूबर महीने तक तैयारियाँ पूरी करने के लिए कहा। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ पूरे विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। यह यूपी के साथ भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि बिजनौर से बलिया तक गंगा नदी में कहीं भी गंदगी न हो। एक भी नाला अथवा सीवेज नदी में न गिरे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ सभी संबंधित जिले में गंगा स्वच्छ समिति एक्टिव करें। गांवों से कूड़ा नदी में न डाला जाए। मृत जानवरों का जल प्रवाह न किया जाए। मुख्यमंत्री ने सात रिवर फ्रंट रोड, 14 आरओबी और सात पुराने घाटों, छह लेन सेतु और एयरपोर्ट का निर्माण अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2019 में कुंभ का सफल आयोजन किया था। इस बार अपेक्षाएं अधिक हैं। आमजन की आस्था, अपेक्षा व आकांक्षा का ध्यान रखते हुए महाकुंभ की गरिमा और महत्ता के अनुरूप आयोजन होना चाहिए। इसके लिए बेहतर टीमवर्क के साथ कार्य करना होगा। श्रद्धालुओं व पर्यटकों के अतिरिक्त कल्पवासियों की सुरक्षा, सुविधा और आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्था की जाए। मेला क्षेत्र में कोई भी पार्किंग संगम से पांच किमी से अधिक दूर न हो। इस बार 4,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में मेला क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में पार्किंग, पुल, घाट, स्ट्रीट लाइट, शौचालय आदि की संख्या को बढ़ाना चाहिए। भीड़ की निगरानी के लिए AI का भी इस्तेमाल किया जाए।

सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर दिए ये निर्देश….
– महाकुंभ की संस्कृति के अनुरूप नगर को सजाएं। कुंभ से जुड़े कथानक, सनातन संस्कृति के प्रतीक चित्रित करें।

– परिवहन विभाग 7000 से अधिक बसों की व्यवस्था करे। नगर विकास ईवी शटल बसें उपलब्ध कराए।

– प्रयागराज विकास प्राधिकरण अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखें। रोड साइड फसाड डेवलपमेंट कार्य सितंबर तक पूरा हो।

– चौराहों पर कुंभ के लोगो लगाएं। थीम आधारित द्वार, स्तंभ, लाइटिंग हो।

– प्रयागराज का हर एक वार्ड-हर एक मोहल्ला स्वच्छ हो, मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित कराएं।

– मुख्य सड़कों पर ट्री गार्ड सहित पौधे लगाए जाएं। ग्रीन प्रयागराज-ग्रीन महाकुंभ का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

– मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था हो। इसके लिए 10 हजार से अधिक कर्मचारियों का मानदेय समय से दिया जाए।

– पिछली बार की तरह स्वच्छता के प्रयास करें। महाकुंभ प्रतिबंधित पॉलिथीन मुक्त हो।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top