Maharajganj

महराजगंज: मद्धेशिया वैश्य महासभा ने निकाला संत गणिनाथ महाराज की शोभा यात्रा।

महराजगंज: मद्धेशिया वैश्य महासभा महराजगंज के तत्वाधान में रविवार को श्याम पैलेस महराजगंज से मऊ पाकड़ तक संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज का शोभा यात्रा निकाला। शोभायात्रा में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व नेपाल से आए हुए लगभग 3000 लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मधेशिया वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर मद्धेशिया के किया। कार्यक्रम का संचालन रोशन मद्धेशिया व अशोक गुप्त एडवोकेट ने किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मद्धेशिया ने कहा कि मद्धेशिया वैश्य समाज के सभी लोगों को संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। संत गणिनाथ महाराज साक्षात भगवान शिव के अवतार थे।

जिला अध्यक्ष राजेश्वर मद्धेशिया ने कहा कि संत शिरोमणि गणिनाथ जी महाराज मद्धेशिया वैश्य समाज के कुल गुरु हैं। उन्होंने आगंतुक सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए गणिनाथ महाराज के विचारों का जीवन में अनुसरण करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मद्धेशिया वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मद्धेशिया,प्रदेश महामंत्री गिरिशचन्द्र गुप्ता, राष्टीय महामंत्री हीरालाल गुप्ता,  जीवन प्रकाश मद्धेशिया, शैलेंद्र  मद्धेशिया, बंधु मद्धेशिया, अच्छेलाल उर्फ गुड्डू मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, जवाहर मद्धेशिया, रोशन मद्धेशिया, सन्तोष मद्धेशिया,संजय मद्धेशिया, सतीशचन्द मद्धेशिया, अशोक कुमार मद्धेशिया,विष्णु मद्धेशिया, कृष्णा महाजन, शक्ति शंकर मद्धेशिया, अंगद मद्धेशिया,केदारनाथ मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top