महराजगंज : थाना पनियरा पुलिस को हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा संख्या 48/2026, धारा 109(1) बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी लतीफ अंसारी पुत्र इकबाल अंसारी, निवासी नगर पंचायत पनियरा वार्ड संख्या 11 को पनियरा श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना पनियरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त और सतर्क कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
