

डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जो इस समय मथुरा में ADM (FR) हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। पूर्व में महराजगंज जनपद में भी ADM रह चुके हैं,उन्होंने UPPCS 2024 में शानदार काम करके दिखाया है।
दरअसल, अलीगढ़ में उनके निशुल्क कोचिंग संस्थान CSM से पढ़ने वाले 16 छात्रों ने इस बार परीक्षा में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि इन छात्रों ने बिना फीस दिए तैयारी की और फिर भी बड़ा मुकाम हासिल किया।
इनमें कई छात्र नायब तहसीलदार बने हैं, कुछ को टैक्स और अन्य प्रशासनिक पद मिले हैं। जैसे
विवेक शर्मा, अरुण कुमार, दीक्षा सारस्वत, आंचल श्रीवास्तव, गायत्री वर्मा, अज़ीम अहमद, नेहा शर्मा और मनीष कुमार सिंह नायब तहसीलदार बने हैं।
वहीं मिलन सैनी असिस्टेंट कमिश्नर (टैक्स) बने, अदिति सक्सेना को DHWO पद मिला।
हिमांशी जैन, सचिन, समीर राय और मयंक वर्मा ACGST बने हैं।
अरुण कुमार BDO बने और कौशिकी को CTO पद मिला है।
यह सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि सभी छात्रों ने निशुल्क शिक्षा लेकर यह मुकाम हासिल किया है।
डॉ. पंकज वर्मा की इस पहल की पूरे प्रदेश में तारीफ हो रही है और यह उन युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बन गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन बड़े सपने देखते हैं।