महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रतनपुरवा निवासी पप्पू पुत्र रामनैन के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ फरेन्दा थाने में धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज था। थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया और उसे कानूनी कार्रवाई पूरी कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा के मामलों में आरोपी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
